फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi booed by psg fans after the ban paris saint germain won with kylian mbappe two goals

Lionel Messi: प्रतिबंध के बाद खेलने उतरे मेसी की दर्शकों ने की हूटिंग, एम्बाप्पे के दो गोल से पीएसजी जीता

Sun, 14 May 2023 08:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sun, 14 May 2023 08:55 PM IST
सार

मेसी क्लब की अनुमित के बिना सऊदी अरब गए हुए थे और इसके कारण क्लब ने उन पर दो सप्ताह का प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, मेसी ने इसके लिए बाद में क्लब से माफी भी मांगी थी। वह मैच के दौरान जब भी गेंद को छूते तो दर्शक उनकी हूटिंग करने लगते थे।

विज्ञापन
Lionel Messi booed by psg fans after the ban paris saint germain won with kylian mbappe two goals
लियोनल मेसी, किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्लब के द्वारा प्रतिबंध झेलने के बाद पहला मैच खेल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लियोनल मेसी को लीग-1 में अजाशियो पर 5-0 से जीत में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। मेसी क्लब की अनुमित के बिना सऊदी अरब गए हुए थे और इसके कारण क्लब ने उन पर दो सप्ताह का प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, मेसी ने इसके लिए बाद में क्लब से माफी भी मांगी थी। वह मैच के दौरान जब भी गेंद को छूते तो दर्शक उनकी हूटिंग करने लगते थे।
विज्ञापन


दोनों टीमों को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ । पीएसजी के हकीमी को 77वें मिनट में रेड कार्ड मिलने के चलते मैदान छोड़ना पड़ा जबकि अजाशियो के मैंगानी को 80वें मिनट में रेड कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन


पहले हाफ में पीसएजी 2-0 से आगे
पीएसजी के लिए मैच में गोल की शुरुआत रुज ने 22वें मिनट में की। हालांकि, हकीमी 33वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके पीएसजी को मैच में 2-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ में पीएसजी ने 2-0 की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट में एम्बाप्पे के गोल
दूसरे हाफ में किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 10 मिनट के अंदर दो गोल दाग दिए। एम्बाप्पे ने 47वें मिनट में गोल कर पीएसजी को 3-0 से आगे किया, जबकि 54वें मिनट में एक और गोल करके टीम की बढ़त 4-0 से मजबूत कर दी। हालांकि, अजाशियो की टीम मैच में गोल तो नहीं कर पाई लेकिन अपनी एक गलती से पीएसजी की बढ़त को 5-0 कर दी। अजाशियो के यूसुफ 73वें मिनट में आत्मघाती गोल ओन गोल कर बैठे जिससे पीएसजी की बढ़त 5-0 की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed