फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Argentina world cup winner coach lionel Scaloni called Messi greater than Diego Maradona

Lionel Messi: अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले कोच स्कोलोनी का बड़ा बयान, मेसी को माराडोना से महान बताया

Tue, 17 Jan 2023 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 Jan 2023 11:06 PM IST
सार

अर्जेंटीना के प्रशंसक लंबे समय तक माराडोना को ज्यादा महान मानते रहे हैं लेकिन पिछले माह विश्वकप जीत के बाद मेसी का गुणगान हो रहा है। मेसी से पहले 1986 में माराडोना ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्वकप दिलाया था।

विज्ञापन
Lionel Messi Argentina world cup winner coach lionel Scaloni called Messi greater than Diego Maradona
डिएगो माराडोना और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कोलोनी का कहना है कि लियोनल मेसी ने सर्वकालिक श्रेष्ठ फुटबॉलर की होड़ में हमवतन डिएगो माराडोना को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने स्पेनिश रेडियो पर कहा कि यदि मुझे मेसी और माराडोना के बीच चुनने को कहा जाएगा तो मैं मेसी का नाम लूंगा। वह सर्वकालिक श्रेष्ठ हैं, हालांकि माराडोना भी महान हैं।
विज्ञापन

अर्जेंटीना के प्रशंसक लंबे समय तक माराडोना को ज्यादा महान मानते रहे हैं लेकिन पिछले माह विश्वकप जीत के बाद मेसी का गुणगान हो रहा है। मेसी से पहले 1986 में माराडोना ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्वकप दिलाया था। कोच स्कोलानी ने अपने गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की भी पैरवी की है जिनकी विश्वकप जीत के बाद गोल्डन ग्ल्व्स पुरस्कार लेते समय जश्न मनाने के अभद्र तरीके की आलोचना हो रही है। टीम की विजय परेड के दौरान मार्टिनेज ने एक खिलौने के चेहरे पर एम्बापे का चेहरा लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी क्लब स्तर पर फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से खेलते हैं। अब संभावना जताई जा रही है मेसी सऊदी अरब की लीग का हिस्सा बन सकते हैं। उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के क्लब अल नस्र का विरोधी क्लब अल हिलाल मेसी को खरीदने की कोशिश में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल हिलाल मेसी को प्रति वर्ष 279 मिलियन यूरो से ज्यादा का भारी वेतन देने के लिए तैयार हैं। पीएसजी के साथ मेसी का करार गर्मियों में समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन

बार्सिलोना के पूर्व कप्तान मेसी ने कतर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था और गोल्डन बॉल भी अपने नाम की थी। रोनाल्डो की बात करें तो सऊदी अरब के क्लब अल नस्र ने उनके साथ 2.5 साल का करार किया है और 2025 तक अल नस्र के लिए खेलेंगे। खबरों के अनुसार इस करार में उन्हें 200 मिलियन यूरो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed