फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Set for Emotional Argentina Farewell Against Benin in Buenos Aires

फुटबॉल: आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, भावुक विदाई के साथ 20 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

Tue, 06 Oct 2026 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Oct 2026 08:41 AM IST
सार

लियोनल मेसी मंगलवार को अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ दोस्ताना मैच में उनकी विदाई होगी। विश्व कप और दो कोपा अमेरिका सहित कई खिताब दिलाने वाले मेसी के बाद अर्जेंटीना के सामने नई पीढ़ी के साथ अपना दबदबा कायम रखने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Lionel Messi Set for Emotional Argentina Farewell Against Benin in Buenos Aires
मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

लियोनल मेसी मंगलवार को अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल में बेनिन के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला अर्जेंटीना के महानतम फुटबॉलरों में से एक की अंतरराष्ट्रीय विदाई का गवाह बनेगा। 39 वर्षीय मेसी ने करीब दो दशक तक अर्जेंटीना की टीम का नेतृत्व किया और देश को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। मेसी के नाम 2022 विश्व कप खिताब के अलावा 2014 और 2026 के दो विश्व कप फाइनल, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका खिताब तथा 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक है। वह 125 गोल के साथ अर्जेंटीना के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

विज्ञापन


स्कालोनी बोले- मेसी जैसा कोई नहीं
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की विदाई को टीम के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा, 'मेसी अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ रहे हैं, जिसकी बराबरी नहीं की जा सकती। हमें आगे खेलते रहना होगा, लेकिन मैदान पर उनके होने का एहसास अनोखा है।' हालांकि स्कालोनी को मेसी के बाद अर्जेंटीना के भविष्य को लेकर भरोसा है। उन्होंने कहा, 'अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम बनी रहेगी। हम शीर्ष स्तर पर बने रहेंगे, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है।'
विज्ञापन


मेसी के बाद नई पीढ़ी संभालने को तैयार
मेसी के बिना पिछले दो मुकाबलों में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने बोलीविया को 4-0 और बुर्किना फासो को 7-0 से हराया। इन मुकाबलों में निकोलस पाज, फ्रांको मास्टानतुओनो, जियानलुका प्रेस्तियानी और लियोनेल फ्लोरेस जैसे युवा खिलाड़ियों ने भविष्य की उम्मीद जगाई। पाज को मेसी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं लियोनल फ्लोरेस ने सिर्फ दो महीने पहले पेशेवर डेब्यू किया था और अब उन्हें अर्जेंटीना की सीनियर टीम में मौका मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी के बाद ट्रॉफी का सूखा तो नहीं आएगा?
अर्जेंटीना के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मेसी के बिना टीम वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी या नहीं। डिएगो माराडोना के दौर के बाद अर्जेंटीना को 35 साल तक बड़े खिताब का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि मौजूदा टीम में युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी उम्मीद बढ़ाती है। अर्जेंटीना के लिए 42 गोल कर चुके लाउतारो मार्टिनेज भी इस नई टीम के अहम चेहरे होंगे। अब मेसी की विदाई के बाद दुनिया की नजर 2028 कोपा अमेरिका पर होगी, जहां अर्जेंटीना की नई तस्वीर सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed