फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lional messi, argentina coach and mixico coach has their say on messi after world record

FIFA WC: जीत के बाद मेसी बोले- अर्जेंटीना के लिए एक और विश्व कप शुरू, मैक्सिको के कोच ने बताया खतरनाक खिलाड़ी

Sun, 27 Nov 2022 11:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

मैक्सिको पर अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना के लिए एक और विश्व कप शुरू हो चुका है। वहीं, मैक्सिको के कोच ने हार के बाद कहा कि मेसी गेंद मिलने के 30 सेकेंड के अंदर बेहद खतरनाक हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Lional messi, argentina coach and mixico coach has their say on messi after world record
गोल का जश्न मनाते मेसी और फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम पहली जीत हासिल कर चुकी है। सऊदी अरब के खिलाफ चौकाने वाली हार के बाद अर्जेंटीना ने दूसरे मैच में बेहतरीन वापसी की और मैक्सिको को 2-0 के अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद अर्जेंटीना की जीत के हीरो लियोनल मेसी ने कहा कि अब सही मायने में अर्जेंटीना के लिए एक और विश्व कप शुरू हो चुका है। वहीं, मैक्सिको के कोच ने कहा कि मेसी गेंद मिलने के 30 सेकेंड के अंदर बेहद खतरनाक हो सकते हैं। अर्जेंटीना ने कोच ने कहा कि अगले दिन हम फिर से शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


मैक्सिको के खिलाफ मैच में मेसी ने 64वें मिनट में एजिल डी मारिया के शानदार पास पर गोल किया। इसके बाद 87वें मिनट में युवा फर्नांडीज को शानदार पास देकर गोल करने में मदद की। अंत में अर्जेंटीना ने यहा मैच 2-0 से जीता। इस मैच में मेसी ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। विश्व कप में गोल करने के मामले में उन्होंने दिग्गज मारिडोना की बराबरी की। मेसी और मारिडोना ने विश्व कप में 21 मैच खेलकर आठ गोल दागे हैं। वहीं, मेसी दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने में अपनी टीम के किसी खिलाड़ी की मदद की है। 
विज्ञापन


क्या बोले मेसी?
मैच के बाद मेसी ने कहा, "आज अर्जेंटीना के लिए एक और विश्व कप शुरू हो रहा है। मैं लोगों से एक ही बात कहता हूं, कि वे विश्वास करना जारी रखें। आज हमने वही किया जो हमें करना था। हमारे पास और कोई चारा नहीं था। हमें जीतना था ताकि हम केवल खुद पर निर्भर रहें। पहले हाफ में हम वैसा नहीं खेले जैसा हमें खेलना चाहिए था और दूसरे में जब हम शांत हुए, तो हमने गेंद को बेहतर तरीके से खेलना शुरू किया और गोल के बाद हम वही हो गए जो हम हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अर्जेंटीना के कोच?
अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी ने कहा कि यह फुटबॉल मैच के अलावा कुछ और नहीं है। इसके अलावा इसे विश्व कप या कुछ और नाम देकर दबाव महसूसू करने के मैं खिलाफ हूं। यह खुशी का मौका है, हम आज रात ड्रेंसिंग रूम में इसका आनंद लेंगे, लेकिन कल हम फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका कप जीता था। खुशी केवल 10 मिनट तक चलती है। हमें जीत और हार के बीच भावनात्मक संतुलन को खोजने की जरूरत है।"


क्या बोले मैक्सिको के कोच?
मैक्सिको के कोच मार्टिनो ने कहा, "जब मेसी को गेंद मिलती है, तो 30 सेकंड में वह बहुत खतरनाक हो सकते हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि मेक्सिको ने मेसी को पूरे समय बहुत अधिक स्थान दिया है तो मार्टिनो ने जवाब दिया: "मैं इसे इस तरह से नहीं देखता। मैंने देखा कि जब उसने स्कोर किया तो उसमें जगह थी- हमने गलती की। मुझे नहीं लगता कि मैच के दौरान उन्हें अंतिम तीन में कई स्थान मिले, लेकिन मैं यह समझता हूं कि अर्जेंटीना के लक्ष्य 90 मिनट में जो हुआ है, उसके परिप्रेक्ष्य को बदल सकते हैं। हमने अर्जेंटीना जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और मुझे यकीन है कि हम उसी तरह खेलेंगे और हम अगले गेम में अपनी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed