{"_id":"6342fd5f688ccc07615d45ad","slug":"lightning-struck-during-football-match-in-sundergarh-odisha-two-killed-21-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: ओडिशा के सुंदरगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, एक खिलाड़ी समेत दो की मौत, 21 घायल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: ओडिशा के सुंदरगढ़ में फुटबॉल मैच के दौरान गिरी बिजली, एक खिलाड़ी समेत दो की मौत, 21 घायल
Sun, 09 Oct 2022 10:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुंदरगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुंदरगढ़
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:27 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक फुटबॉल खिलाड़ी था, जबकि घायलों में से अधिकांश दर्शक थे। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त मैदान में बिजली गिरी, उस वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन इलाके में बारिश नहीं हुई थी।
विज्ञापन
फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य झुलस गए। यह घटना ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 350 किलोमीटर दूर जिले के नुआगांव ब्लॉक के बनीलाटा में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक फुटबॉल खिलाड़ी था, जबकि घायलों में से अधिकांश दर्शक थे। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त मैदान में बिजली गिरी, उस वक्त आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन इलाके में बारिश नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हातिबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से 17 को राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि शेष चार का हातिबाड़ी सीएचसी में इलाज चल रहा है।
(सांकेतिक तस्वीर)
(सांकेतिक तस्वीर)
इस बीच आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक चक्रवात के कारण राज्य में दो और दिनों तक बारिश होती रहेगी। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि कटक, खुर्दा, पुरी, गंजम, गजपति, रायगडा, कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, पुरी, नयागढ़, गंजम, गजपति, ढेंकनाल, मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, बौध, कंधमाल, रायगडा, मलकानगिरी, और कोरापुट जिलों के एक या दो स्थानों पर में सोमवार सुबह तक भारी बारिश की संभावनाएं भी जताई गई हैं।
फुटबॉल मैच (सांकेतिक तस्वीर)
फुटबॉल मैच (सांकेतिक तस्वीर)
आईएमडी ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, मयूरभंज और ढेंकनाल जिलों में एक या दो स्थानों पर मंगलवार सुबह तक बारिश की संभावना जताई है।