{"_id":"5ef85c6ba7de5346a3560cd2","slug":"lazio-get-back-on-track-in-title-race-after-comeback-win-over-fiorentina-in-serie-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"Serie A: लाजियो ने पिछड़ने के बाद फायोरेनटिना को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Serie A: लाजियो ने पिछड़ने के बाद फायोरेनटिना को हराया
Sun, 28 Jun 2020 02:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
सीरी ए
- फोटो : ट्विटर
लाजियो ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फायोरेनटिना को 2-1 से हराकर सिरी ए खिताब की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। लुई अल्बर्टो ने मैच खत्म होने से सात मिनट पहले गोल दागकर लाजियो को जीत दिलाई।
विज्ञापन
फायोरेनटिना को फ्रेंक रिबेरी ने बढ़त दिलाई थी जिसके बाद लीग के शीर्ष स्कोरर सिरो इमोबाइल ने पेनल्टी को गोल में बदलकर लाजियो को बराबरी दिला दी। शीर्ष पर चल रहे यूवेंटस और लाजियो के बीच अब चार अंक का अंतर है। एक अन्य मैच में रेलीगेशन का खतरा झेल रहे जिनोआ ने निचले पायदान पर चल रहे ब्रेसिया को 2-2 से बराबरी पर रोका।
विज्ञापन