{"_id":"5ef1b5516584b05929162adf","slug":"la-liga-sevilla-plays-draw-with-villarreal-moves-into-third-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga: विल्लारीयाल से ड्रा खेलकर तीसरे स्थान पर पहुंचा सेविला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
La Liga: विल्लारीयाल से ड्रा खेलकर तीसरे स्थान पर पहुंचा सेविला
Tue, 23 Jun 2020 01:24 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
ला लीगा
- फोटो : ट्विटर
सेविला ने दो बार पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करके सोमवार को यहां विल्लारीयाल के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। पैको अलकासेर ने 18वें मिनट में विल्लारीयाल को बढ़त दिलाई, लेकिन सेविला के कप्तान सर्गियो एसकुडोरो ने 39वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।
विज्ञापन
पॉउ टोरेस ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके विल्लारीयाल को मध्यांतर तक बढ़त पर कर दिया। मुनीर अल हदादी ने सेविला को 63वें मिनट में फिर से बराबरी दिला दी। इससे विल्लारीयाल का पिछले तीन मैचों से चला आ रहा विजय क्रम भी थम गया।
विज्ञापन
सेविला के अब 31 मैचों में 53 अंक हैं और वह रीयाल मैड्रिड (30 मैचों में 65) और बार्सिलोना (30 मैचों में 65) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। चौथे स्थान पर एटलेटिको मैड्रिड है जिसके 52 अंक हैं, लेकिन उसने सेविला से एक मैच कम खेला है।
विज्ञापन