फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Real Madrid go Top of Standings After Beating Real Sociedad

La Liga: रीयाल सोसिडाड को हराकर शीर्ष पर रीयाल मैड्रिड, सेल्टा विगो ने दर्ज की पहली जीत

Mon, 22 Jun 2020 07:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 22 Jun 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
La Liga: Real Madrid go Top of Standings After Beating Real Sociedad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

सर्गियो रामोस और करीम बेंजेमा के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने रविवार को रीयाल सोसिडाड को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में बार्सिलोना को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। स्पैनिश लीग के फिर से शुरू होने के बाद यह पहला अवसर है जबकि रीयाल मैड्रिड शीर्ष पर पहुंचा है, उसके और बार्सिलोना के समान 30 मैचों में 65 अंक हैं, लेकिन रीयाल की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंच गई है, उसका बार्सिलोना के खिलाफ भी रिकॉर्ड बेहतर है।

विज्ञापन


बार्सिलोना को शुक्रवार को सेविला ने गोलरहित ड्रा पर रोका था जिसके कारण अब उसे अपना शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा। रामोस ने 50वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला जबकि बेंजेमा ने 70वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया। सोसिडाड की तरफ से मिकेल मेरिनो ने 83वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण विश्राम से पहले मैड्रिड पिछले सात में से पांच दौर में बढ़त पर था, लेकिन लीग के निलंबित होने से पहले बार्सिलोना शीर्ष पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


इस महामारी के कारण यह लीग तीन महीने से भी अधिक समय तक ठप्प रही। बार्सिलोना ने लीग की वापसी के बाद दो मैच जीतकर बढ़त बरकरार रखी थी। मौजूदा चैंपियन को अपना खिताब बरकरार रखने के लिए अब बाकी बचे आठ दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस बीच सेल्टा विगो ने लीग की वापसी के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की, उसने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही एल्वेस की टीम को 6-0 से रौंदा। राफिन्हा ने दो गोल दागे। उनके अलावा नोलिता, जैसन मुरिलो, इयागो अस्पास और सैंटी मिना ने गोल किेए। वेलेंसिया ने भी ओसासुना को 2-0 से हराकर लीग की वापसी के बाद पहली जीत दर्ज की। उसकी तरफ से गोंचालो गुएडेस और रोड्रिगो ने गोल किए। वेलेंसिया अब आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed