{"_id":"5e25d47f8ebc3e7d69635f16","slug":"la-liga-lionel-messi-goal-barcelona-win-over-granada-by-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: मेसी के दम पर जीता बार्सिलोना, ग्रेनेडा को 1-0 से हराया ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: मेसी के दम पर जीता बार्सिलोना, ग्रेनेडा को 1-0 से हराया
Mon, 20 Jan 2020 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
कप्तान लियोनल मेसी के दूसरे हाफ में किए गए एकमात्र गोल से बार्सिलोना ने ला लीगा में ग्रेनेडा को 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने तालिका पर फिर से शीर्ष पर कब्जा कर लिया। गत चैंपियन बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के एक समान 43-43 अंक हैं लेकिन गोल अंतर बार्सिलोना फिर शीर्ष पर पहुंच गया।
विज्ञापन
पहला हाफ गोलरहित ड्रॉ रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। मेसी ने 76 मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई जोकि निर्णायक साबित हुई। बार्सिलोना की यह नए क्वीक सेटिएन के मार्गदर्शन में पहली जबकि इस सत्र की 20 मैचों में 13वीं जीत है।
विज्ञापन