फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Barcelona won after three penalties, moved to second place after 3-2 win over Levante

ला लीगा: तीन पेनाल्टी खाने के बाद भी जीता बार्सिलोना, लेवांटे पर 3-2 से जीत हासिल करने के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचा

Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
सार

बार्सिलोना के कोच जावी हर्नांडेज ने कहा- खिताब के लिए संघर्ष करना मुश्किल होगा, क्योंकि रियल मैड्रिड गलतियां नहीं कर रहा है। हम दोनों के आगे कठिन मैच हैं। यदि मैड्रिड कुछ अंक गंवाता है तो हम कुछ बड़ा हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
La Liga: Barcelona won after three penalties, moved to second place after 3-2 win over Levante
बार्सिलोना टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बार्सिलोना रविवार को ला लिगा में विरोध में तीन पेनाल्टी मिलने के बावजूद लेवांटे पर 3-2 से शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। पूरे मैच में लेवांटे को तीन पेनाल्टी मिली, जिसमें दो को उसने गोल में बदला और एक बार्सिलोना के गोलकीपर ने बचाव किया जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन


84वें मिनट में मैदान में उतरे स्थानापन्न खिलाड़ी लुक डि जांग ने इंजुरी टाइम में गोलकर बार्सिलोना की जीत पर मुहर लगाई। इससे पहले मुकाबला 2-2 की बराबरी पर चल रहा था। इस जीत के साथ सभी टूर्नामेंट में बार्सिलोना ने अपना अजेय अभियान 15 मैचों तक पहुंचा दिया है। शीर्ष पर काबिज रियल मैड्रिड से वह अभी 12 अंक पीछे है। मैड्रिड ने शनिवार को गेटफे को 2-0 से हराया था। 
विज्ञापन


अंतिम क्षणों में आया विजयी गोल
मैच के शुरुआत में बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने दबाव बनाते हुए लेवांटे के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोल करने में असफल रहे। पहले हॉफ तक दोनों टीमें गोलरहित रहीं। दूसरे हॉफ में लेवांटे के जोस लुइस मोरालेस ने पेनाल्टी की मदद से 52वें मिनट में गोलकर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके सात मिनट बाद बार्सिलोना के पियरे एमरिक ऑबमेयंग ने डेम्बेल के क्रास को हेडर के जरिए गोल में बदलकर 59वें मिनट में स्कोर बराबरी पर ला दिया। 63वें मिनट में पेड्री गोंजालेज ने गोल दागकर बार्सिलोना की बढ़त 2-1 कर दी। लेवांटे को 83वें मिनट में दूसरी पेनाल्टी तब मिली जब बार्सिलोना के डिफेंडर क्लेमेंट ने फाउल कर दिया और मेलेरो ने बिना मौका गवांए पेनाल्टी को गोल में बदल स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

एक मिनट बाद ही बार्सिलोना के कोच जावी ने रणनीति में बदलाव करते हुए स्थानापन्न खिलाड़ी लुक डे को मैदान पर उतारा। जिसका फायदा इंजुरी टाइम में देखने को मिला जब जोर्डी अल्बा के पास को डि जांग (90+2) ने गोल में तब्दील कर टीम को जीत दिलाई। 


बार्सिलोना के कोच जावी हर्नांडेज ने कहा- खिताब के लिए संघर्ष करना मुश्किल होगा, क्योंकि रियल मैड्रिड गलतियां नहीं कर रहा है। हम दोनों के आगे कठिन मैच हैं। यदि मैड्रिड कुछ अंक गंवाता है तो हम कुछ बड़ा हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed