फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La liga: barcelona beat real sociedad by 2-1

ला लीगा : बार्सिलोना 11 साल में 8वें खिताब से दो जीत दूर, रियल सोसिडाडा को 2-1 से दी शिकस्त

Sun, 21 Apr 2019 09:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
La liga: barcelona beat real sociedad by 2-1
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media

बार्सिलोना पिछले 11 वर्षों में अपने आठवें और कुल 26वें ला लीगा खिताब से दो जीत दूर है। लियोनल मेसी की अगुआई वाली टीम रियल सोसिडाड को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात देकर ट्रॉफी के और नजदीकी पहुंची। इस जीत से बार्सिलोना 77 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (68) और बार्सिलोना के बीच नौ अंकों का फासला है। एटलेटिको ने एक अन्य मैच में इबर को 1-0 से हराया। बार्सिलोना के अभी पांच मैच शेष हैं और उसे ट्रॉफी जीतने के लिए सिर्फ छह अंकों की दरकार है। अगर अर्नेस्टो वाल्वर्दे की टीम अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने में सफल रहती है तो वह तीन मैच शेष रहते ही चैंपियन बन जाएगी।  
विज्ञापन


जोर्डी बने जीत के हीरो : बार्सिलोना के डिफेंडर क्लेमेंट लेंगलेट ने 45 मिनट में हेडर से खूबसूरत गोल कर बढ़त दिलाई।  हालांकि उसकी यह बढ़त कुछ मिनट ही रही। जुआनमी ने 62वें मिनट में रियल सोसिडाड को बराबरी दिला दी। इसके दो मिनट बाद ही जोर्डी अल्बा ने गेंद को जाल में अटकाकर बार्सिलोना को 2-1 की बढ़त दिला दी जोकि निर्णायक साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-23वीं जीत है यह बार्सिलोना की इस सत्र की ला लीगा में। आठ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं जबकि दो में उसे हार मिली है 
-25 खिताब जीत चुकी है बार्सिलोना की टीम। रिकॉर्ड रियल मैड्रिड 33 के नाम है 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed