फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Argentina footballer lionel Messi scored goal in his record 506th match for Barcelona

मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने रिकॉर्ड 506वें मैच में दागा गोल, हासिल की खास उपलब्धि

Mon, 22 Feb 2021 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंप नाऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंप नाऊ Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Feb 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
La Liga: Argentina footballer lionel Messi scored goal in his record 506th match for Barcelona
लियोनल मेसी - फोटो : pti

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वे रविवार को ला लीगा के एक मैच में उतरते ही बार्सिलोना के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। 33 वर्षीय मेसी ने दिग्गज जावी हर्नांडेज (505 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

विज्ञापन


मेसी ने बार्सिलोना के लिए अपने रिकॉर्ड 506वें मैच में गोल भी दागा जिसकी वजह से उनकी टीम ने कैडिज को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। स्टार फुटबॉलर ने खेल के 32वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई थी। कैडिज को फर्नांडीज इग्लेसियस (89वें मिनट) ने बराबरी दिलाई। बार्सिलोना 47 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने कैडिज के खिलाफ पहली बार गोल दागा जिसके बाद उनके ला लीगा में 38 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल हो चुके हैं। मेसी का ये इस सीजन का 16वां गोल था, उनके अब 506 ला लीगा मुकाबले में 460 गोल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed