{"_id":"5db010bc8ebc3e93ce4fc427","slug":"kylian-mbappe-became-the-youngest-ever-player-to-score-15-champions-league-goal-breaks-messi-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्बाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, चैंपियंस लीग में सबसे कम उम्र में 15 गोल करने वाले खिलाड़ी बनें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एम्बाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, चैंपियंस लीग में सबसे कम उम्र में 15 गोल करने वाले खिलाड़ी बनें
Wed, 23 Oct 2019 02:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : social media
पीएसजी के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने चैंपियंस लीग में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वे अब चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में 15 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, इस मामले में उन्होंने मेसी को पीछे छोड़ दिया। 32 वर्षीय मेसी ने जहां 21 साल 289 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी वहीं एम्बाप्पे ने मात्र 20 साल 302 दिन में ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में क्लब ब्रूज पर 5-0 से जीत के साथ किलियन एम्बाप्पे ने पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए हैट्रिक बनाई।
मैच शुरू होने से पहले एम्बाप्पे को टीम में जगह नहीं मिली थी और फिर बाद में उन्हें 52वें मिनट में मैदान में उतरने का मौका मिला। इसके बाद एम्बाप्पे ने 61वें मिनट में पहला गोल किया, 63 वें मिनट में गोल के लिए पास दिया और फिर 79वें और 83वें मिनट में दो गोल दागकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
विज्ञापन
एम्बाप्पे चैंपियंस लीग के इतिहास में विकल्प के तौर पर उतरकर सबसे तेज हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।