{"_id":"5cf7f065bdec2207703187dd","slug":"king-s-cup-sunil-chhetri-scores-in-milestone-but-india-lose-1-3-to-curacao","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील छेत्री के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, इस मामले में बाईचुंग भूटिया को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील छेत्री के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, इस मामले में बाईचुंग भूटिया को छोड़ा पीछे
Wed, 05 Jun 2019 10:10 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के रिकॉर्ड मैच में भारतीय टीम को किंग कप फुटबॉल के अपने पहले मुकाबले में कुराकाओ के हाथों 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। नए कोच इगोर स्टीमेच की अगुआई में टीम का यह पहला मैच था।
विज्ञापन
छेत्री मैदान में उतरते ही भारत की और से सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए। उन्होंने दिग्गज बाईचुंग भूटिया (107) को पीछे छोड़ा। छेत्री ने अपने रिकॉर्ड 108वें मैच में गोल भी किया। उन्होंने टीम के लिए एकमात्र गोल खेल के 31वें मिनट में किया जो उनका 69वां गोल है।
विज्ञापन
दुनिया की 82वें नंबर के कैरेबियाई द्वीप के देश के दो खिलाड़ी इंग्लिश प्रीमियर लीग में और कुछ यूरोपीय लीग में भी खेलते हैं। कुराकाओ ने 18 मिनट के भीतर तीन गोल कर दिए। रोली बोनेवाकिया ने 16वें, एलसन हुई ने 18वें और लियांड्रो बाकुना ने 33वें मिनट में गोल दागे। दुनिया की101वें नंबर की भारतीय टीम पहले हाफ में ही पिछड़ गई।
विज्ञापन