फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Karim Benzema passed 300 goals for Real Madrid defeated Valencia in La Liga match

La Liga: बेंजेमा ने दागा रियल के लिए 300वां गोल, मैड्रिड ने वेलेंसिया को 4-1 से दी करारी शिकस्त

Sun, 09 Jan 2022 11:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 11:34 PM IST
सार

विनिसियस जूनियर और करीम बेंजेमा के दो-दो गोल से रियल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग (ला लिगा) में वेेलेंसिया को 4-1 से शिकस्त देकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। बेंजेमा ने 43वें मिनट में रियल का खाता खोला। यह उनका क्लब के लिए 300वां गोल था

विज्ञापन
Karim Benzema passed 300 goals for Real Madrid defeated Valencia in La Liga match
बेन्जेमा - फोटो : social media

विस्तार

विनिसियस जूनियर और करीम बेंजेमा के दो-दो गोल से रियल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग (ला लिगा) में वेेलेंसिया को 4-1 से शिकस्त देकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। बेंजेमा ने 43वें मिनट में रियल का खाता खोला। यह उनका क्लब के लिए 300वां गोल था। इसके बाद उन्होंने 88वें मिनट में अपना दूसरा जबकि टीम का चौथा गोल किया। 

विज्ञापन


बेंजेमा के कुल गोल 301 हो गए हैं। वह रियल के लिए 300 या उससे अधिक गोल दागने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे अब अल्फ्रेडो डि स्टेफानो (308 गोल), राउल गोंजालेज (323 गोल) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (451 गोल) हैं। विनिसियस (52वें, 61वें मिनट) ने अपने दोनों गोल नौ मिनट के भीतर दागे। वेलेंसिया के लिए एकमात्र गोल खेल के 76वें मिनट में गोंसालो गुएडेस ने किया।  
विज्ञापन


15वीं जीत से 49 अंक : 
रियल मैड्रिड के 21 मैचों में 15वीं जीत से 49 अंक हो गए हैं जो दूसरे नंबर पर चल रहे सेविला (41) से आठ अधिक हैं।

ग्रेनेडा ने बार्सिलोना को ड्रॉ पर रोका

रोड्रिगेज डियाज (89वें मिनट) की ओर से अंतिम क्षणों में दागे गए गोल के दम पर ग्रेनेडा ने बार्सिलोना को एक-एक की बराबरी पर रोक दिया। बार्सिलोना ने डि जोंग (57वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई थी। जब बार्सिलोना की जीत तय लग रही थी तभी डियाज ने गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। ग्रेनेडा की टीम सात ला लिगा मैचों से अजेय है। उसने लीग में सबसे लंबे समय तक अजेय रहने के अपने 53 साल पुराने (1969) रिकॉर्ड की बराबरी की। बार्सिलोना 32 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed