FIFA WC: पुर्तगाल टीम में फूट! ब्रूनो के बाद रोनाल्डो के फैंस ने इस खिलाड़ी और उनकी गर्लफ्रेंड को बनाया निशाना
पुर्तगाल के युवा मिडफील्डर जोआओ नेवेस फीफा विश्वकप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ मैच के बाद दिए गए एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनके बयान को सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के प्रशंसकों ने सम्मान की कमी के रूप में लिया और नेवेस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विस्तार
डीआर कांगो के खिलाफ मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से सबसे चमकदार प्रदर्शन जोआओ नेवेस का रहा। 21 वर्षीय मिडफील्डर ने मैच के छठे मिनट में शानदार हेडर लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। पेड्रो नेटो के सटीक क्रॉस पर नेवेस ने गेंद को दूर कोने में पहुंचाकर अपना चौथा अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। इस गोल के साथ वह फीफा विश्वकप इतिहास में गोल करने वाले पुर्तगाल के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो रामोस हैं। रोनाल्डो ने 2006 विश्वकप में 21 वर्ष और 132 दिन की उम्र में गोल किया था, जबकि रामोस ने 2022 विश्वकप में 21 वर्ष और 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
शानदार शुरुआत के बावजूद पुर्तगाल जीत दर्ज नहीं कर सका। डीआर कांगो के योआने विस्सा ने बराबरी का गोल कर मुकाबले को 1-1 से समाप्त कराया। इस नतीजे ने पुर्तगाल को निराश किया, क्योंकि टीम टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहती थी। वहीं अंडरडॉग मानी जा रही डीआर कांगो की टीम के लिए यह परिणाम किसी जीत से कम नहीं था।
किस बयान पर मचा विवाद?
मैच के बाद जब नेवेस से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि क्रिस्टियानो ने हमारे लिए, राष्ट्रीय टीम के लिए और फुटबॉल की दुनिया के लिए क्या किया है। लेकिन इस समय वह और हम सभी जानते हैं कि वह अलग नहीं हैं। वह यहां टीम की मदद करने वाले सिर्फ एक खिलाड़ी हैं। वह दूसरों से अलग नहीं हैं। वह भी हमारी तरह योगदान देने के लिए यहां हैं। उन्होंने बहुत अच्छा खेला और मुझे लगता है कि पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।'
PORTUGAL SE ESTÁ ROMPIENDO EN REDES 🚨💔
— Motivaciones Fútbol (@MotivacionesF) June 19, 2026
Las declaraciones de Joao Neves y un simple comentario de Bruno Fernandes han desatado una auténtica tormenta entre algunos aficionados portugueses.
Todo comenzó cuando Neves afirmó que Cristiano Ronaldo “es un jugador más dentro del… pic.twitter.com/Ng7NBGfkTq
नेवेस के बयान में 'वह सिर्फ एक खिलाड़ी हैं' वाली चीज को अलग करके सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया। इसके बाद रोनाल्डो के लाखों प्रशंसकों ने युवा खिलाड़ी की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों का कहना था कि पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता और पुर्तगाल के महानतम खिलाड़ी को सिर्फ एक खिलाड़ी कहना उनके योगदान को कम करके आंकने जैसा है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार नेवेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर हजारों टिप्पणियां आईं, जिनमें कई आलोचनात्मक थीं। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड मैडेलेना अरागाओ को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अरागाओ की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर खूब कमेंट आ रहे हैं, जिसमें फैंस नफरत जाहिर कर रहे हैं।
🚨 𝗕𝗥𝗘𝗔𝗞𝗜𝗡𝗚: After flooding Bruno Fernandes’ posts with comments, Cristiano Ronaldo fans are now targeting João Neves’ girlfriend’s latest Instagram post, asking her to tell João Neves to pass the ball to CR7 and show him respect. pic.twitter.com/MPRCyWATC5
— The Touchline | 𝐓 (@TouchlineX) June 19, 2026
विवाद बढ़ने के बाद पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने नेवेस का बचाव किया। मार्टिनेज ने कहा, 'मुझे लगता है कि उस बयान को आसानी से गलत समझा जा सकता है। इस टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की स्थिति को कम नहीं आंका जा सकता। हम फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक की बात कर रहे हैं। उन्होंने सब कुछ हासिल किया है। उन्होंने पुर्तगाल के लिए किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा गोल किए हैं, अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं और आज भी अपने देश के लिए लड़ रहे हैं।' कोच के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि टीम प्रबंधन नेवेस की टिप्पणी को रोनाल्डो के खिलाफ नहीं मानता।
🚨Roberto Martínez on João Neves’ comments about Cristiano Ronaldo:
— SethOfficial🇵🇹 (@UTD_Seth001) June 19, 2026
🎙️ Reporter: “Coach, some people interpreted João Neves’ comments as suggesting Cristiano Ronaldo is just another player on the pitch. Is João wrong to make that statement?”
🗣️ Roberto Martínez: “I think that… pic.twitter.com/Pcp9DwFXx8
41 साल की उम्र में भी रोनाल्डो पुर्तगाल की उम्मीदों का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि डीआर कांगो के खिलाफ वह गोल नहीं कर सके, लेकिन टीम में उनका प्रभाव अभी भी बरकरार है। विश्वकप 2026 संभवतः उनके करियर का आखिरी विश्वकप हो सकता है और ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए विशेष महत्व रखता है। पुर्तगाली प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले मैचों (उज्बेकिस्तान और कोलंबिया) में रोनाल्डो गोलों का खाता खोलेंगे और टीम को नॉकआउट चरण तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.