{"_id":"5c48aebabdec22738d0b55b4","slug":"jeje-lalpekhlua-says-afc-asian-cup-group-stage-elimination-a-setback-could-have-done-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एएफसी एशियन कप में हमारा प्रदर्शन दस गुणा बेहतर हुआ'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'एएफसी एशियन कप में हमारा प्रदर्शन दस गुणा बेहतर हुआ'
Wed, 23 Jan 2019 11:43 PM IST
Mukesh Jha
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
जेजे ललपेखलुआ
भारत के तेज तर्रार स्ट्राइकर जेजे ललपेखलुआ ने कहा कि यूएई एएफसी एशियन कप फुटबॉल 2019 में राष्ट्रीय टीम का उत्साहवर्धक प्रदर्शन इस बात का गवाह है कि सोया शेर अब जाग गया है। जेजे ने कहा, 'हमने एएफसी एशिया कप में एशिया की सभी टीमों को यह दिखा दिया कि हम उनके बराबर हैं।
विज्ञापन
एएफसी एशिया कप में हमारा प्रदर्शन दस गुणा बेहतर हुआ है। अब यहां से हमारी टीम का प्रदर्शन आगे आगे और बेहतर होगा क्योंकि हमारे नौजवान खिलाडिय़ों को जरूरी अनुभव हासिल हो चुका है। हमारी टीम की इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी उपलब्धि थाईलैंड के खिलाफ जीत थी। हमारी टीम हर मैच में पूरी शिद्दत से खेली। हम और बेहतर कर सकते थे। ग्रुप चरण से आगे न बढना हमारे लिए धक्का था। यह दर्शाता है कि खेल में कुछ भी मुमकिन है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'बहरीन के खिलाफ मैच बेहद मुश्किल रहा और बदकिस्मती से हम यह मैच हार गए। यही फुटबॉल है लेकिन अहम बात यह है कि हमारे नौजवान खिलाडिय़ों को इसमें खेलने से जो अनुभव हासिल हुआ उसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा। मेरा मानना है कि हमारी नौजवान टीम का अगला लक्ष्य एक और एशियन कप के लिए क्वॉलिफाई करना होना चाहिए। हमें एएफसी एशियन कप के लिए निरंतर क्वॉलिफाई करना वाहिए। भारतीय फुटबॉल टीम ने इस टूर्नामेंट से जो सबसे बड़ा सबक लिया वह यह है कि उसे सिर्फ उंचे और उंचे तथा चमकदार भविष्य की बाबत सोचना चाहिए।’
विज्ञापन