फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Japani player took 30 seconds for penalti shootout watch bizzare Video

VIDEO: जापान के खिलाड़ी का अजीबो-गरीब गोल, पेनल्टी शूट के लिए 30 सेकेंड का वक्त लिया

Mon, 03 Jan 2022 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 10:06 PM IST
सार

जापान के स्कूल स्तर के खिलाड़ी ने रेफरी की सीटी बजने के बाद पहले आराम से इंतजार किया। इसके बाद बहुत ही छोटे-छोटे कदमों से दौड़ते हुए गेंद की तरफ गया और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर दाग दिया। इस दौरान उसने पूरे 30 सेकेंड का समय लिया।

विज्ञापन
Japani player took 30 seconds for penalti shootout watch bizzare Video
जापान के खिलाड़ी ने पेनाल्टी शूटआउट में 30 सेकेंड का समय लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ सालों में पेनल्टी शूट लेने वालों ने कई तरीके निकाल लिए हैं। यह सिर्फ अंतरारष्ट्रीय फुटबॉल में नहीं, बल्कि घरेलू और स्कूल लेवल के फुटबॉल में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। पेनल्टी शूट लेने वाला खिलाड़ी, गोलकीपर को छकाने के लिए हर तरह के तरीके आजमाता है। जापान के हाई स्कूल टूर्नामेंट के एक मैच में ऐसा ही देखने को मिला है। यहां एक खिलाड़ी ने पेनाल्टी शूट करने में 30 सेकेंड का समय लिया और गोलकीपर को छकाकर गेंग गोल पोस्ट में दाग दी। इस पेनाल्टू शूटआउट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन


फुटबॉल में शायद ही इससे पहले किसी खिलाड़ी पेनाल्टी शूट करने में 30 सेकेंड का समय लिया हो, लेकिन जापान के घरेलू मैच में यह नजारा देखने को मिला है। इटली और चेल्सी के लिए खेलने वाले जॉर्गिन्हो भी खास तरीके से पेनाल्टी शूट करते हैं। वो उछलकर देखते हैं कि गोलकीपर किस तरफ जा रहा है और आखिरी समय में उसकी उल्टी दिशा में गेंद मारते हैं। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड के पॉल पोगबा भी पेनाल्टी लेते समय अलग तरीके से दौड़ते हैं। हालांकि जापान के इस युवा खिलाड़ी ने पेनाल्टी शूट का बहुत ही अलग तरीका ढूंढ निकाला है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी खिलाड़ी ने खास तरीक से किया गोल
जापान के स्कूल स्तर के खिलाड़ी ने रेफरी की सीटी बजने के बाद पहले आराम से इंतजार किया। इसके बाद बहुत ही छोटे-छोटे कदमों से दौड़ते हुए गेंद की तरफ गया और गेंद को गोल पोस्ट के अंदर दाग दिया। इस दौरान उसने पूरे 30 सेकेंड का समय लिया। हालांकि इस खिलाड़ी के लिए अच्छी बात यह रही कि गोलकीपर ने गेंद की उल्टी दिशा में डाइव लगाई और वह गोल करने में सफल रहा। 



कोरोना की वजह से फुटबॉल की बड़ी लीगों का आयोजन ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है और इसमें कई तरह की समस्या आ रही है। ऐसे में फुटबॉल का यह वीडियो फैंस को हंसाने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed