{"_id":"60e4f53881061e1bda321ffc","slug":"italy-beat-spain-by-4-2-in-euro-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो 2020: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा इटली","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो 2020: पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा इटली
Wed, 07 Jul 2021 06:30 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:30 AM IST
सार
इटली का सामना बुधवार को लंदन में इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जिसका फाइनल रविवार को वेम्बली स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली ने मंगलवार को वेम्बली में शानदार यूरो 2020 सेमीफाइनल में 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी पर स्पेन को 4-2 से हराया, जोर्जिन्हो ने निर्णायक पेनल्टी किक को इटली की जीत में बदल कर स्पेन पर 4-2 से जीत दर्ज की और यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में एक स्थान दिलाया।
विज्ञापन
इटली ऐसी टीम है जिसने इस साल के यूरो कप में सभी मैच जीते हैं। हर बार उसकी मेहनत रंग लाई। यूरो कप के नॉकआउट चरण में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था। जिसमें इटली ने स्पेन को हरा दिया।
विज्ञापन
पहले हाफ में स्पेन का काफी दबदबा रहा। इसके बाद फेडरिको चिएसा ने पलटवार करते हुए 60वें मिनट में इटली को बढ़त दिला दी। लेकिन अलवारो मोराटा 80वें मिनट में स्पेन के लिए बराबरी करने के लिए बेंच से उतरे और उस वक्त तक किसी भी टीम को 30 मिनट के अतिरिक्त समय में सफलता नहीं मिली। इटालियंस का सामना बुधवार को लंदन में इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जिसका फाइनल रविवार को वेम्बली स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
इटली और स्पेन के बीच चल रहे यूरो कप के पहले सेमीफाइनल में जब मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर आ गया तो सारे फुटबॉलप्रेमियों की धड़कनें थम सी गई क्योंकि अब फैसला पेनल्टी शूटआउट से होना था।
डेंजरस, डिफेंस में स्ट्रॉन्ग और हर तरह से जीत को उतावली इटली की टीम स्पेन के लिए हमेशा से दहशत का पर्याय साबित होती आई है। इस बार भी वही हुआ, पेनल्टी शूटआउट में इटली ने स्पेन को 4-2 से हराकर यूरो कप के फाइनल में प्रवेश किया।
2016 यूरो कप के अंतिम-16 दौर में इटली ने स्पेन को 2-0 से हराया था। स्पेन ने 2008 के सेमीफाइनल में पहली बार पेनल्टी शूटआउट में इटली को हराया था। स्पेन ने 2012 यूरो कप के फाइनल में इटली को 4-0 से हराकर खिताब जीता।