{"_id":"5ee5774ea72e007fd02764dd","slug":"isl-odisha-fc-ropes-in-defender-kamalpreet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: ओडिशा एफसी का खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह के साथ हुआ करार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: ओडिशा एफसी का खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह के साथ हुआ करार
Sun, 14 Jun 2020 06:33 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
ओडिशा एफसी
इंडियन सुपर लीग की टीम ओडिशा एफसी ने आगामी सत्र के लिए रक्षापंक्ति के खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह के साथ करार किया है। कमलप्रीत ने 2017-18 में मिनर्वा पंजाब एफसी को आईलीग का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
22 साल का यह खिलाड़ी ईस्ट बंगाल के लिए दो सत्र खेल चुका है। उन्होंने आयु वर्ग के फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया है। पंजाब के कमलप्रीत ने कहा, ‘ मैं ओडिशा एफसी का हिस्सा बनकर वास्तव में उत्साहित हूं। उम्मीद है कि उनके साथ शानदार नतीजे मिलेंगे। मैंने सुना है कि क्लब युवाओं को ज्यादा मौका देता है।’
विज्ञापन