{"_id":"5fcbc8558ebc3ecfc70bfdb3","slug":"isl-northeast-united-hand-sc-east-bengal-their-third-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्ट बंगाल की लगातार तीसरी हार, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 2-0 से जीता मैच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ईस्ट बंगाल की लगातार तीसरी हार, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 2-0 से जीता मैच
Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
ईस्ट बंगाल vs नॉर्थईस्ट यूनाइटेड
- फोटो : social media
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को आईएसएल मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ नॉर्थईस्ट के चार मैचों में दो जीत के साथ आठ अंक हो गए है और टीम तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। ईस्ट बंगाल की यह लगातार तीसरी हार है और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।
विज्ञापन
इस मैच के लिए पांच बदलाव के साथ उतरी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के आशुतोष मेहता को दूसरे मिनट में ही येलो कार्ड का सामना करना पड़ा। मैच के 33वें मिनट में ईस्ट बंगाल के सुरचंद्रा सिंह से एक बड़ी गलती हो गई और उनकी इस गलती का खामियाजा रॉबी फॉलर की टीम को गोल खाकर चुकाना पड़ा। नॉर्थईस्ट के इद्रिसा सिल्ला गेंद को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी गेंद सुरचंद्रा से लगकर गोलपोस्ट में चली गई और उनके इस आत्मघाती गोल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
इस गोल ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को आईएसएल में 100 गोलों के क्लब में ला खड़ा कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक खेल देखने को मिला लेकिन 90 मिनट तक किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली। इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट (90 + 1 मिनट) में रोचरजेला ने सुहैर के पास पर बायें र्कानर से बेहतरीन गोल करते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 की शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन