फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL: NorthEast united fc prove a point in Kerala blasters stalemate

ISL नॉर्थ ईस्ट ने ब्लास्टर्स को गोलरहित बराबरी पर रोका

Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ISL: NorthEast united fc prove a point in Kerala blasters stalemate
आईएसएल

नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद केरल ब्लास्टर्स को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शुक्रवार को गोलरहित बराबरी पर रोका। नॉर्थ ईस्ट को अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन 26वें मिनट में अपने एक खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलने के बाद उसे 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इससे टीम को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। 

विज्ञापन


दोनों टीमों ने इस सत्र का अपना आठवां मैच ड्रॉ खेला। इस मैच से मिले 1 अंक से नॉर्थ ईस्ट ने 18 मैचों से 29 अंकों के साथ लीग स्तर का अपना सफर समाप्त किया। वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुका है और उसका सामना बेंगलुरू एफसी से होना तय हो गया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, केरल ने 18 मैचों से 15 अंकों के साथ अपना सफर समाप्त किया। केरल की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed