{"_id":"5c797f51bdec22736b5eb55e","slug":"isl-northeast-united-fc-prove-a-point-in-kerala-blasters-stalemate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL नॉर्थ ईस्ट ने ब्लास्टर्स को गोलरहित बराबरी पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL नॉर्थ ईस्ट ने ब्लास्टर्स को गोलरहित बराबरी पर रोका
Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
आईएसएल
नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद केरल ब्लास्टर्स को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शुक्रवार को गोलरहित बराबरी पर रोका। नॉर्थ ईस्ट को अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन 26वें मिनट में अपने एक खिलाड़ी को रेड कार्ड मिलने के बाद उसे 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इससे टीम को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने इस सत्र का अपना आठवां मैच ड्रॉ खेला। इस मैच से मिले 1 अंक से नॉर्थ ईस्ट ने 18 मैचों से 29 अंकों के साथ लीग स्तर का अपना सफर समाप्त किया। वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुका है और उसका सामना बेंगलुरू एफसी से होना तय हो गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, केरल ने 18 मैचों से 15 अंकों के साथ अपना सफर समाप्त किया। केरल की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इनपुट-भाषा