{"_id":"5c70290dbdec2232285b1740","slug":"isl-mumbai-city-ride-modou-sougou-hat-trick-to-confirm-play-off-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोगू की हैट्रिक से मुंबई इंडियन सुपर लीग प्लेऑफ में पहुंचा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सोगू की हैट्रिक से मुंबई इंडियन सुपर लीग प्लेऑफ में पहुंचा
Fri, 22 Feb 2019 10:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मोदू सोगू
मोदू सोगू की हैट्रिक की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने मेजबान एटीके को 3-1 से हराकर शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की।
विज्ञापन
सोगू ने पहले हाफ में दो (26वें और 39वें मिनट) और दूसरे हाफ में एक गोल (60वें मिनट) किया। एटीके के लिए एकमात्र गोल आंद्रे भिके (67वें मिनट) ने किया। इस जीत से मुंबई प्लेआफ में जाने वाली तीसरी टीम बन गई है। बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
यह मुंबई का 17वां मैच था जिसे जीतकर उसने अपने अंकों की संख्या 30 कर प्लेऑफ में कदम रखा। एटीके की यह 17 मैचों में छठी हार है। वह 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दो बार की विजेता का प्लेआफ में पहुंचने का सपना पहला ही टूट चुका था। इनपुट-भाषा
विज्ञापन