ISL: मुंबई सिटी एफसी ने डिएगो कार्लोस और सार्थक गोलुई से करार किया
इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को ब्राजीली स्ट्राइकर डिएगो कार्लोस और डिफेंडर सार्थक गोलुई से करार की घोषणा की। क्लब ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की।
पुणेकर ➡️ मुंबईकर!
We're delighted to confirm the double signing of Brazilian attacker Diego Carlos and defender Sarthak Golui from FC Pune City! ✅
Welcome to #TheIslanders' family! #ApunKaTeam 🔵 pic.twitter.com/C7cGMO2Na8— Mumbai City FC (@MumbaiCityFC) June 19, 2019विज्ञापन
क्लब ने कार्लोस और गोलुई की फोटो के साथ लिखा, 'हमें ब्राजील के स्ट्राइकर डिएगो कार्लोस और डिफेंडर सार्थक गोलुई के साथ दो अनुबंध की पुष्टि करके खुशी हो रही है जो एफसी पुणे सिटी से जुड़े हुए थे। क्लब में आपका स्वागत हे।'
कार्लोस ने 2017-18 में पुणे सिटी एफसी के साथ दो सत्र में दो गोल किये। 2018-19 सत्र में उन्हें तीन मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया और अनुशासनहीनता के लिये दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था।