{"_id":"5fce61f32103fa4b966d84c4","slug":"isl-jamshedpur-fc-striker-nerijus-valskis-brace-sinks-atk-mohun-bagan-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: वाल्सकिस का डबल, जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: वाल्सकिस का डबल, जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को 2-1 से हराया
Mon, 07 Dec 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वास्को
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
आईएसएल में सोमवार को जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को 2-1 से हरा दिया। जमशेदपुर की तरफ से नेरिजस वाल्सकिस ने दो गोल दागे। एटीके मोहन बागान की मौजूदा सत्र में यह पहली हार है। जमेशदपुर एफसी की चार मैचों में यह पहली जीत है।
विज्ञापन
टीम ने मैच में शुरुआत से ही दबदबा बनाया जबकि जमशेदपुर की टीम ने लचर प्रदर्शन किया। पिछले साल के गोल्डन बॉल विजेता वाल्सकिस शुरू से ही लय में नजर आए। उन्होंने 30वें मिनट में एटोर मॉनराय के कॉर्नर पर हैडर से गोल दागकर जमशेदपुर की टीम को बढ़त दिलाई। एटीके मोहन बागान के खिलाफ यह सत्र का पहला गोल था।
विज्ञापन
वाल्सकिस ने दूसरे हाफ में भी मॉनराय के कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। एटीके मोहन बागान के स्टार फारवर्ड रॉय कृष्णा ने 80वें मिनट में जमशेदपुर एफसी की बढ़त को कम किया लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन
इस हार के बाद एटीके मोहन बागान की टीम चार मैचों में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। मुंबई सिटी एफसी के भी नौ ही अंक हैं लेकिन उसका गोल अंतर बेहतर है।