फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL Football: AIFF assures referees of contract renewal, clouds of uncertainty still loom over ISL

ISL Football: एआईएफएफ ने रेफरियों को अनुबंध नवीनीकरण का आश्वासन दिया, आईएसएल पर अब भी अनिश्चितता के बादल

Sun, 10 Aug 2025 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Aug 2025 09:54 AM IST
सार

एआईएफएफ ने एक नोटिस में कहा, 'एआईएफएफ यह आश्वासन देना चाहता है कि इन अनुबंधों का नवीनीकरण स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा जो एलीट रेफरी विकास कार्यक्रम की मौजूदा प्रक्रिया के अधीन होगा।'

विज्ञापन
ISL Football: AIFF assures referees of contract renewal, clouds of uncertainty still loom over ISL
कल्याण चौबे - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के भविष्य को लेकर अनिश्चितता से जूझ रहे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को अपने रेफरियों को आश्वासन दिया कि उनके अनुबंध स्थापित प्रक्रिया के अनुसार नवीनीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन


एआईएफएफ ने कहा कि उसे पांच अगस्त को नौ रेफरियों का एक संयुक्त पत्र मिला जिसमें 31 अगस्त को समाप्त होने वाले उनके पेशेवर मैच आधिकारिक अनुबंधों को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। एआईएफएफ ने एक नोटिस में कहा, 'एआईएफएफ यह आश्वासन देना चाहता है कि इन अनुबंधों का नवीनीकरण स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा जो एलीट रेफरी विकास कार्यक्रम की मौजूदा प्रक्रिया के अधीन होगा।'
विज्ञापन


महासंघ ने आगे कहा, 'एआईएफएफ सभी पक्षों से शांत रहने का आग्रह करता है क्योंकि वर्तमान में कई प्रतियोगिताएं चल रही हैं जहां हमारे कई रेफरी डूरंड कप और फुटसल क्लब चैंपियनशिप जैसे मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं।' उसने कहा, 'अन्य गतिविधियां जैसे म्यांमा में एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम के मैच तथा बेंगलुरु में अंडर-23 पुरुष और अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम के शिविर भी चल रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रेफरियों की चिंता का कारण आईएसएल के 2025-26 सत्र को लेकर चल रहा गतिरोध माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed