ISL: एफसी गोवा ने सेमीफाइनल में, हैदराबाद एफसी को 4-1 से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूगो बोमोस और फेरान कोरोमिनास के दो-दो गोल की बदौलत एफसी गोवा ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग मैच में हैदराबाद एफसी को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ गोवा टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वॉलिफाइ कर लिया और वह ऐसा करने वाली इस सीजन की पहली टीम बनी।
मुकाबले में बोमोस ने 19वें और 50वें मिनट में गोल किए जबकि कोरोमिनास ने 64वें और 87वें मिनट में गोल दागे। हैदराबाद के लिए एकमात्र गोल मार्सेलिन्हो ने 64वें मिनट में किया। इस जीत से गोवा की टीम 16 मैचों में 33 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है। हैदराबाद की टीम छह अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।
The 1⃣st #HeroISL team to qualify for the semi-finals this season 👉 @FCGoaOfficial!#FCGHFC #LetsFootball pic.twitter.com/W6daLcaqAB
विज्ञापन विज्ञापन— Indian Super League (@IndSuperLeague) February 5, 2020
I-leauge: कातसुमी के हेडर से चेन्नई सिटी जीता
गत चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी ने बुधवार को यहां आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट के मुकाबले में इंडियन एरोज पर 1-0 से जीत हासिल की। कातसुमी युसा ने 49वें मिनट में विजयी गोल दागा जिससे चेन्नई की टीम तीन अंक जुटाने में सफल रही। चेन्नई इस जीत से एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गयी, उसके नौ मैचों में 11 अंक हैं। इंडियन एरोज अंतिम स्थान पर बनी हुई है। टीम के 10 मैचों में सात अंक हैं।