{"_id":"5e209edf8ebc3e4ad818983e","slug":"isl-chennaiyin-fc-ease-to-2-0-win-against-northeast-united-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: नार्थईस्ट यूनाईटेड को हराकर चेन्नइयन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: नार्थईस्ट यूनाईटेड को हराकर चेन्नइयन एफसी ने 2-0 से जीता मुकाबला
Thu, 16 Jan 2020 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
आईएसएल 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नइयन एफसी ने गुरूवार को इंडियन सुपर लीग के छठे सत्र के 12वें दौर के मुकाबले में नार्थईस्ट यूनाईटेड एएफसी को 2-0 से शिकस्त दी और तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया। चेन्नइयन ने दूसरे हाफ में दो मिनट के अंतराल पर दो गोल दागे।
विज्ञापन
उसके लिए रफाएल क्रिवेलारो ने 57वें मिनट में और नेरीजुस वाल्सकिस ने 59वें मिनट में गोल किये। इससे मेजबान टीम तीन जीत, तीन ड्रा और पांच हार से 15 अंक लेकर दो स्थान का फायदा उठाने में सफल रही। नार्थईस्ट के 11 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन