{"_id":"5c7eae12bdec22144e5c195d","slug":"isl-champions-chennaiyin-fc-to-take-on-colombo-fc-in-afc-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसी कप के क्वालिफाइंग मुकाबले कोलंबो के खिलाफ पदार्पण मुकाबला खेलेगा चेन्नईयन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एफसी कप के क्वालिफाइंग मुकाबले कोलंबो के खिलाफ पदार्पण मुकाबला खेलेगा चेन्नईयन
Tue, 05 Mar 2019 10:42 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mumbai City FC vs chennaiyin fc
इंडियन सुपर लीग चैंपियन चेन्नईयन एफसी की टीम एफसी कप के क्वालिफाइंग मुकाबले में बुधवार को श्रीलंका की कोलंबो एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
चेन्नईयन एएफसी कप में क्वालिफाई करने वाली आईएसएल की पहली टीम है। इस टूर्नामेंट में यह टीम का पदार्पण मुकाबला होगा। टीम आईएसएल के मौजूदा सत्र में अपना अभियान खत्म कर पहले चरण के मुकाबले के लिए यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन
टीम के मुख्य कोच जोन ग्रेगोरी ने कहा, 'कोलंबो एफसी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मैच से पहले खिलाड़ी का मनोबल अच्छा है। हमें एएफसी कप के लिए क्वालिफाई करने वाली आईएसएल की पहली टीम होने पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि इस मुकाबले को जीतेंगे।'
विज्ञापन
टीम के 25 सदस्यीय खिलाड़ियों में नौ ऐसे हैं जिनके पास दूसरी टीमों के साथ इस टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है। इस में भारतीय टीम के स्टार स्ट्राइकर जेजे लालपेखुलवा भी शामिल है।