फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL ATK End Mumbai City FC Unbeaten Run With 2 0 Win

इंडियन सुपर लीग: मुंबई को हराकर टॉप पर पहुंचा एटीके

Sat, 04 Jan 2020 10:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Jan 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
ISL ATK End Mumbai City FC Unbeaten Run With 2 0 Win
मुंबई सिटी एफसी

दो बार की चैंपियन एटीके एफसी ने शनिवार को यहां मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। एटीके के लिए कप्तान प्रणय हल्धर ने 29वें और माइकल सूसाइराज ने 43वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन


दोनों टीमों का यह 11वां मैच था। एटीके छह जीत, तीन ड्रॉ और दो हार से 21 अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। एफसी गोवा के भी 21 अंक हैं लेकिन एटीके बेहतर गोल अंतर में उससे आगे है।
विज्ञापन


पिछले छह मैचों से अजेय चल रही मुम्बई की टीम चार जीत, चार ड्रॉ और तीन हार से 16 अंक लेकर चौथे स्थान पर कायम है। इन दोनों के बीच इस सत्र का यह दूसरा मुकाबला था। एटीके ने अपने घरेलू मैदान पर मुम्बई को 2-2 से बराबरी पर रोका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed