{"_id":"5dbf1e198ebc3e014a68b657","slug":"isl-2019-jamshedpur-fc-vs-bengaluru-fc-ends-with-goalless-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2019: जमशएदपुर ने बेंगलुरु को ड्रॉ पर रोका, मैच दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2019: जमशएदपुर ने बेंगलुरु को ड्रॉ पर रोका, मैच दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक
Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आईएसएल 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर सुब्रत पॉल ने रविवार को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में पहली जीत से महरूम रखा। जेआरडी टाटा खेल परिसर में खेले गए मैच में जमशेदुपर ने बेहतरीन आक्रमण वाली बेंगलुरु को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।
विज्ञापन
वहीं, बेंगलुरु ने भी मेजबान टीम को जीत की हैट्रिक नहीं लगाने दी, लेकिन इस मैच से मिले एक अंक के दम पर जमशेदपुर ने पहले स्थान से एटीके को हटाकर कब्जा कर लिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इसका फायदा बेंगलुरू को भी मिला जो नौवें से सातवें नंबर पर आ गई है।मैच बेहद रोमांचक रहा और सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी को व्यस्त देखा गया वो थे गोलकीपर सुब्रत।
विज्ञापन
बेंगलुरु के मजबूत आक्रमण के कई प्रयासों को सुब्रत ने नेट के अंदर जाने नहीं दिया। छठे मिनट में ही छेत्री ने जमशेदपुर के गोलकीपर को परखा और इसके एक मिनट बाद जमशेदपुर ने भी बेंगलुरु के डिफेंस की परीक्षा ली, हालांकि दोनों टीमों के पहले -पहले प्रयास गोल में तब्दील नहीं हो सके।
विज्ञापन