फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Iraqi football legend Ahmad Radhi dies after battling Corona virus

कोरोना वायरस ने ली इराक के महान फुटबॉलर अहमद राढी की जान, 121 मैच में दागे थे 62 गोल

Mon, 22 Jun 2020 02:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 22 Jun 2020 02:50 PM IST
सार

अहमद ने देश के लिए कुल 121 मैच खेले और 62 गोल दागे। क्लब करियर की बात करें तो उन्होंने विभिन्न क्लबों (अल-जावरा, अल-वकरा, अल-रशीद फुटबॉल क्लब) से कुल 338 मैचों में 211 गोल दागे।

विज्ञापन
Iraqi football legend Ahmad Radhi dies after battling Corona virus
अहमद राढी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

21 अप्रैल, 1964 को बगदाद में जन्मे इराक के महान फुटबॉलर अहमद राढी का रविवार को निधन हो गया है। वह 56 वर्ष के थे। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वह कोरोनो वायरस से संक्रमित थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी COVID-19 जांच पॉजिटिव पाई गई। अहमद राढी की ग गुरुवार को उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद जांच की गई थी, लेकिन राढी की हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इराक की राजधानी में रविवार सुबह अपने हीरो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी मात्रा में लोग शरीक हुए। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स पर जारी किए गए वीडियो फुटेज में दर्जनों पुरुषों को एक एम्बुलेंस के चारों चलते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई फैन इस जुलूस के दौरान रोते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed