फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: RCB Face Big Concern – Will Josh Hazlewood Miss IPL Too After Long Injury Layoff?

IPL 2026: RCB की मुश्किलें बढ़ीं! क्या जोश हेजलवुड आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे? लंबे समय से क्रिकेट से हैं दूर

Fri, 13 Mar 2026 11:11 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 13 Mar 2026 11:11 AM IST
सार

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी की चिंता बढ़ सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
IPL 2026: RCB Face Big Concern – Will Josh Hazlewood Miss IPL Too After Long Injury Layoff?
जोश हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटों के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। एशेज और टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने वाले हेजलवुड के आईपीएल 2026 में खेलने पर भी संशय है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोटों से जूझ रहे हेजलवुड अभी भी फिजियो की निगरानी में हैं और मेडिकल टीम से खेलने पर अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पूरी तरह फिट होने पर ही वह लीग का हिस्सा बन सकते हैं। 
विज्ञापन

हेजलवुड अगर फिट नहीं होते हैं और आरसीबी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर आईपीएल 2026 में टीम की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी। पिछले सीजन हेजलवुड आरसीबी के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था। टीम लीग के 18वें सीजन में पहली बार विजेता बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेजलवुड को नवंबर में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसी वजह से वह एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्हें अकिलीज टेंडन की नई चोट का सामना करना पड़ा। इस चोट ने उन्हें पूरे एशेज से बाहर कर दिया और फिर वह टी20 विश्व कप से भी बाहर रहे। 
विज्ञापन

जोश हेजलवुड का आईपीएल करियर भी अंतरराष्ट्रीय करियर की तरह चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। हेजलवुड ने 39 आईपीएल मैचों में 57 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन भी वह चोट की वजह से कुछ मैचों से दूर रहे थे। हालांकि, नॉकआउट में वह पूरी तरह फिट थे और टीम से जुड़े थे। पिछले सीजन उनका इकोनॉमी रेट 8.77 का रहा था। हेजलवुड ने अब तक आईपीएल में कुल 39 मैच खेले हैं और 57 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.28 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed