फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Intercontinental cup: India vs Syria football match preview and prediction

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में आज सीरिया से भिड़ेगा भारत

Tue, 16 Jul 2019 03:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Intercontinental cup: India vs Syria football match preview and prediction
सुनील छेत्री

इंटरकॉन्टिनेंटल कप में आज भारत और सीरिया के बीच मुकाबला होना है। भारतीय फुटबॉल टीम तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में यहां द ऐरना ट्रांसटेडिया में भिड़ेगी। पहले दो मैचों में करारी शिकस्त झेलने के बाद मेजबान टीम का फाइनल में पहुंचा लगभग नामुमकिन है। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि तजाकिस्तान को अपने अगले मैच में हार मिले और वह सीरिया को कम से कम छह गोल के अंतर से मात दे।

विज्ञापन


दूसरी ओर, इस साल हुए एएफसी एशियन कप में केवल एक अंक हासिल करने वाली सीरिया की टीम ने भारत के खिलाफ अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें उसे दो में जीत और तीन में हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, भारत के मौजूदा फॉर्म और रैंकिंग को देखते हुए मेहमान टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कोरिया के खिलाफ दो गोल करने वाले 24 वर्षीय मिडफील्डर मोहम्मद अल्मारमोउर से टीम को अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन


अपने दूसरे मैच में तजाकिस्तान के खिलाफ हार हालांकि झेलने वाली सीरिया के पास फाइनल में पहुंचने का आसान मौका है। अगर कोरिया की टीम एक अन्य मैच में तजाकिस्तान को हरा देती है तो सीरिया सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी नहीं तो उसे भारत को मात देनी होगी और गोल अंतर भी अहम होगा। मेजबान टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक ने इस टूर्नामेंट में भी प्रयोग किए हैं, लेकिन उससे टीम को नुकसान ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed