{"_id":"5bdfa725bdec2253c95870a7","slug":"inter-milan-reaches-at-top-in-serie-a-points-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनोआ को 5-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा इंटर मिलान, कप्तान रॉबर्टो ने दागे दो गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
जेनोआ को 5-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा इंटर मिलान, कप्तान रॉबर्टो ने दागे दो गोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
इंटर मिलान
कप्तान रॉबर्टो के दो शानदार गोल के दम पर इंटर मिलान ने जेनोआ को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर सिरी ए की तालिका में फिर से दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया। मिलान की यह लगातार सातवीं जीत है। मिलान के लिए रॉबर्टो ने (14वें व 49वें मिनट), मैटेयो पॉलिटानो (16वें मिनट), जोओ मारियो (90+1 मिनट) रादजा नाइंगगोलन (90+4 मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
मिलान के खिलाफ मैच के लिए मेसी बार्सिलोना टीम में
मिलान दौरे पर जाने वाली बार्सिलोना की टीम में लियोनल मेसी को भी शामिल किया गया है। बार्सिलोना को मंगलवार को मिलान से उसके घर में चैंपियंस लीग मुकाबला खेलना है। सेविला के खिलाफ 20 अक्तूबर को खेले गए मैच के दौरान मेसी का हाथ टूट गया था।
विज्ञापन
इसके चलते वह तीन हफ्ते के लिए बाहर हो गए थे। हालांकि बार्सिलोना की मेडिकल टीम ने मेसी को अभी फिट घोषित नहीं किया है पर वह टीम के साथ सन सिरो जाएंगे। बार्सिलोना ने मेसी के बिना चार मैच खेले हैं और सभी जीते हैं।
विज्ञापन