{"_id":"5d5ea9208ebc3e6c797b9837","slug":"indian-womens-football-team-to-play-two-friendly-matches-against-uzbekistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
Fri, 23 Aug 2019 04:04 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी एशियाई कप 2022 की तैयारियों के तहत उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। हाल में कोटिफ कप में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिला टीम 29 अगस्त और दो सितंबर को ताशकंद के याकासारी स्टेडियम में दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन
भारत की 29 सदस्यीय टीम ने यहां अभ्यास शिविर में इस दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारत की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि टीम के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना बहुत अच्छा और उपयोगी है। इससे मैदान के अंदर और बाहर खिलाड़ियों में सुधार होता है।
विज्ञापन