{"_id":"5c606635bdec2273a74d0479","slug":"indian-womens-football-team-takes-on-nepal-in-hero-gold-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं की निगाह फाइनल पर, दूसरे मैच में नेपाल से होगा सामना ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय महिलाओं की निगाह फाइनल पर, दूसरे मैच में नेपाल से होगा सामना
Sun, 10 Feb 2019 11:28 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला फुटबॉल टीम
भारतीय महिला फुटबॉल टीम सोमवार को जब हीरो गोल्ड कप महिला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे राउंड रॉबिन मैच में नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य लगातार दूसरी जीत के साथ फाइनल का टिकट कटाने का होगा।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में ईरान को 1-0 से मात देकर शानदार शुरुआत की थी। भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल अंजू तमांग ने दागा था। नेपाल पर जीत भारत को चार टीमों के इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
ईरान पर जीत भारतीय टीम की लगातार पांचवीं जीत थी। इससे पहले टीम ने इंडोनेशिया और हांगकांग के खिलाफ दो-दो मैच जीते थे। नेपाल को अपने पहले मुकाबले में म्यांमार के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन