फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Womens football team lost to Venezuela third consecutive defeat

महिला फुटबॉल: भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार, वेनेएजुला ने 1-2 से हराया

Fri, 03 Dec 2021 01:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनौस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मनौस Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 01:47 AM IST
सार

पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद वेनेजुएला की टीम ने शानदार वापसी की और भारत को 1-2 से हराया। भारतीय टीम लगातार तीसरी हार के साथ चार देशों के टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Indian Womens football team lost to Venezuela third consecutive defeat
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को चार देशों के टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में वेनेजुएला के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार की हैट्रिक के साथ भारतीय टीम का अभियान खत्म हो गया। फीफा रैंकिंग में वेनेजुएला से एक स्थान नीचे 57वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम पिछले दोनों मैच बड़ी टीमों से हारने के बाद जीत का स्वाद चखने की उम्मीद से उतरी थी। भारत की उम्मीदों पर हालांकि पानी फिर गया और पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद वेनेजुएला ने वापसी करके जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


भारत को ग्रेस डांगमेइ ने 17वें मिनट में गोल करके बढ़त दिलाई और पहले हाफ तक यह कायम रही। दूसरे हाफ में वेनेजुएला ने शानदार वापसी की। उसके लिए मरियाना (50वें मिनट) और बारबरा (80वें मिनट) ने गोल किए। अगले महीने अपनी धरती पर होने वाले एएफसी एशियाई कप की तैयारी में जुटी भारतीय टीम को चिली और ब्राजील ने भी हराया था। एशियाई कप 20 जनवरी से छह फरवरी तक खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed