फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian womens football team held 3-3 by Myanmar, bows out of Olympic qualifiers

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ओलंपिक क्वॉलिफायर से बाहर

Tue, 09 Apr 2019 06:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 09 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Indian womens football team held 3-3 by Myanmar, bows out of Olympic qualifiers
भारतीय महिला फुटबॉल टीम

भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को एफसी ओलंपिक 2020 क्वॉलिफायर के दूसरे राउंड के तीसरे मैच में मेजबान म्यांमार से 3-3 से ड्रॉ खेलने के बावजूद अगले दौर में जगह नहीं बना सकी। भारत की तरफ से संध्या ने 10वें, संजू (32वें) और रतन बाला देवी ने 64वें मिनट में गोल किए। 

विज्ञापन


म्यांमार की तरफ से विन थिंगी तुन ने 17वें, 22वें और 72वें मिनट में तीन गोल दागे। भारतीय टीम 64वें मिनट तक रतनबाला देवी के गोल की मदद से मुकाबले में 3-2 से आगे थीं। लेकिन 72वें मिनट में म्यांमार के हाथों गोल खाने के चलते मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया और अंत में इसी स्कोर पर ड्रॉ समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट में इससे पहले दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले थे और दोनों के 6-6 अंक थे। मगर गोल अंतर के आधार पर मेजबान म्यांमार की टीम ग्रुप-ए में आगे थी और उसने अब अगले दौर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने पहले कोच मेयमोल रॉकी के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने म्यांमार में ही खेलते हुए पहली बार क्वॉलिफायर के दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। मगर इस बार वह इससे आगे नहीं बढ़ पाई। भारतीय टीम गोल अंतर के मुकाबले से टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed