फुटबॉल: भारतीय महिला टीम ने दर्ज की साल की पहली जीत, दोस्ताना मैच में यूएई को 4-1 से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शनिवार को दोस्ताना मुकाबले में यूएई को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत की तरफ से मनीषा 20वें, प्यारी ने 27वें, स्वीटी देवी ने 41वें और अंजु तमांग ने 75वें मिनट में गोल दागे। बता दें कि भारतीय टीम की यह साल की पहली जीत है। भारतीय टीम ने इस साल पांच मैच खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। टीम इंडिया अब सोमवार को ट्यूनीशिया से खेलेगी जो फीफा रैंकिंग में 77वें स्थान पर है।
एशिया कप की तैयारियां होंगी मजबूत
भारतीय टीम एएफसी एशियाई कप की तैयारी पूरे जोर शोर से कर रही है, जो जनवरी-फरवरी में होना है। एशियाई रैंकिंग में 13वें नंबर पर मौजूद भारत को मेजबान होने के नाते स्वत: प्रवेश मिला है। यह टूर्नामेंट 2023 फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग भी होगा जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा।
The Indian Women's Team triumphed over UAE 🇦🇪 in the friendly match that was played behind closed doors at the UAE FA Stadium 🏟️
विज्ञापन विज्ञापन
🇦🇪 1-4 🇮🇳 (Scorers for Ind: Manisha 20', Pyari Xaxa 27', Sweety Devi 41', @AnjuTama10 75')#UAEIND ⚔️ #BackTheBlue 💙 #ShePower 👧 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/PWt1ubAXn5 — Indian Football Team (@IndianFootball) October 2, 2021