फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian women football team wins saff cup title

भारतीय महिला टीम ने लगातार पांचवां सैफ खिताब जीता

Fri, 22 Mar 2019 06:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Mar 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
indian women football team wins saff cup title
सैफ कप

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लगातार पांचवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर एक और रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने फाइनल में मेजबान नेपाल को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी मैच नही हारने का अपना रिकॉर्ड 23 मैचों तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन


भारत के लिए डालिमा छिब्बर (26वें मिनट) , ग्रेस डांगमेई (63वें मिनट) और स्थानांपन्न अंजू तमांग (78वें मिनट) ने गोल दागे। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था।  मैच के 26वें मिनट में भारत को फ्री किक मिली और 30 गज की दूरी से डालिमा ने शानदार गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


इसके छह मिनट बाद रतनबाला देवी ने भारत की बढ़त दोगुनी करने की कोशिश की, लेकिन प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। नेपाल के लिए सबित्रा ने खेल के 34वें मिनट में हेडर से बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ में ग्रेस ने 63वें मिनट में गोल कर भारत को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके 15 मिनट बाद अंजू (78वें मिनट) ने गेंद को गोल में अटकाकर भारत की जीत और ट्रॉफी सुनिश्चित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed