{"_id":"5c793c92bdec227395218a3a","slug":"indian-women-football-team-thrash-turkmenistan-10-0-in-turkish-womens-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम की शानदार वापसी, तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय टीम की शानदार वापसी, तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से दी करारी शिकस्त
Fri, 01 Mar 2019 07:37 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 01 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Indian women Football team
संजू की हैट्रिक तथा अंजू तमांग और रंजना के दो-दो गोल की मदद से भारतीय महिला फुटबाल टीम ने अलान्या में चल रहे तुर्किश महिला कप के दूसरे मैच में शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
संजू (17वें, 37वें और 71वें मिनट) ने तीन गोल दागे जबकि अंजू (51वें और 83वें) तथा रंजना (60वें और 62वें) ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा डांगमेई ग्रेस (सातवें), सुमित्रा (77वें) और इंदुमति काथिरसन (87वें मिनट) ने एक एक गोल किया।
विज्ञापन
भारत ने इस तरह से बुधवार को उज्बेकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद शानदार वापसी की। भारत का अगला मुकाबला रविवार को रोमानिया से होगा। इनपुट-भाषा