{"_id":"5be429c9bdec226b327d71b9","slug":"indian-women-football-team-played-draw-against-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल से 1-1 से ड्रॉ खेला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल से 1-1 से ड्रॉ खेला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
महिला फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने 2020 एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफाइंग अभियान में गुरूवार को यहां नेपाल से 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। पहले हाफ में भारत ने नेपाल से ज्यादा मौके बनाए, लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और आठवें ही मिनट में उसकी सेंटर बैक स्वीटी सिंह को चोट के कारण बाहर होना पड़ा, उनकी जगह मनीशा पन्ना को उतारा गया।
विज्ञापन
स्वीटी की चोट के बाद नेपाल की फारवर्ड ने हालात का पूरा फायदा उठाया और उसकी कप्तान नीरू थापा ने करीब से गोल दाग दिया। भारत ने इस झटके का जवाब देने के लिये कई मोके बनाये। इस दौरान संजू, अंजू तमांग और बाला देवी गोल करने के करीब रहीं। कोच रॉकी ने 29वें मिनट में अंजू की जगह अनुभवी कमला देवी को उतारा और इस कदम का उसे फायदा मिला क्योंकि कमला ने भारत को बराबरी दिलायी।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में दोनों टीमें के प्रयास जारी रहे लेकिन कोई भी खिलाड़ी अपनी टीम के लिये गोल नहीं कर सकी जिससे दोनों टीमों ने एक एक अंक से खाता खोला।