फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian under-20 team defeats Argentina U-20 2-1 in Cotif Cup 

भारत ने अंडर-20 कोटिफ कप में छह बार की विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

Mon, 06 Aug 2018 12:13 PM IST
भाषा, वालेंशिया (स्पेन)
भाषा, वालेंशिया (स्पेन) Updated Mon, 06 Aug 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Indian under-20 team defeats Argentina U-20 2-1 in Cotif Cup 
भारतीय अंडर-20 टीम

भारतीय अंडर-20 टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद कोटिफ कप फुटबाल टूर्नामेंट में पारंपरिक दिग्गज अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। भारत के लिए दीपक टांगड़ी ने चौथे और अनवर अली ने 68वें मिनट में गोल किए। भारत ने छह बार की अंडर-20 विश्व चैम्पियन टीम को हराया, जिसके कोच 2006 के विश्व कप खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी और पूर्व स्टार मिडफील्डर पाब्लो ऐमार हैं।

विज्ञापन


फ्लायड पिंटो की भारतीय टीम मर्शिया से 0-2 और मौरिशानिया से 0-3 से हार गई थी। पिछले मैच में उसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रा खेला। पिंटो ने मैच के बाद से कहा, 'इस जीत से भारतीय फुटबाल को विश्व स्तर पर और सम्मान मिलेगा। इससे हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ नियमित तौर पर और खेलने के मौके मिलेंगे।'
विज्ञापन


टांगड़ी ने एन मीताइ के कार्नर शाट पर गेंद को लपकते हुए हेडर पर पहला गोल किया । इसके बाद भारत ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे हाफ की शुरूआत में ही अली ने कप्तान अमरजीत सिंह के पास पर मूव बनाया लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके। भारत को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अनिकेत जाधव को 54वें मिनट में लालकार्ड दिखाया गया था। अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में एकमात्र गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed