{"_id":"5cd464d4bdec22073e116a54","slug":"indian-under-19-football-team-in-group-f-of-afc-championship-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-19 टीम को एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालिफायर के ग्रुप एफ में रखा गया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय अंडर-19 टीम को एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालिफायर के ग्रुप एफ में रखा गया
Thu, 09 May 2019 11:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
indian football under 15
भारत की अंडर-19 फुटबॉल टीम को दो से दस नवंबर के बीच खेली जाने वाली एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालिफायर के लिए ग्रुप एफ में मेजबान सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में भी भारत को मेजबान सऊदी अरब के साथ ग्रुप क्वालिफायर में रखा गया था। तुर्कमेनिस्तान पर 3-0 से जीत, यमन के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ और सऊदी अरब से 0-5 की हार से भारत की उम्मीद टूट गई थी।
विज्ञापन
मुख्य कोच फ्लोएड पिंटो ने कहा, ‘हमारे लिए यह कठिन ड्रॉ है और हम अपने प्रतिद्वंद्वियों की ताकत से वाकिफ हैं। लेकिन साथ ही खिलाड़ियों ने दिखा दिया है कि वे सर्वश्रेष्ठ टीमों (आई लीग में) को चुनौती दे सकते हैं। हमें अपने क्वालिफाई करने की पूरी उम्मीद है।’
विज्ञापन