फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian team defeated against nepal in afc u19 women championship qualifiers

भारत की नेपाल के हाथों करारी शिकस्त, अगले राउंड में पहुंचने के लिए मशक्कत बढ़ी

Fri, 26 Oct 2018 05:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
indian team defeated against nepal in afc u19 women championship qualifiers
भारतीय अंडर19 फुटबॉल टीम - फोटो : aiff

भारतीय अंडर-19 महिला फुटबॉल टीम को शुक्रवार को एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालिफायर्स में नेपाल के हाथों 2-0 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। नेपाल की टीम की स्टार रेखा रहीं, जिन्होंने मैच के दोनों गोल दागे।

विज्ञापन


इस शिकस्त के साथ ही भारत का अगले दौर में प्रवेश मुश्किल में पड़ गया है क्योंकि उसके नेपाल और थाईलैंड के बराबर तीन-तीन अंक हो गए हैं। सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप की तरह ही आज का मुकाबला भी बेहद कड़ा हुआ। दोनों ही टीमों ने पहले हाफ में तेज आक्रमण किए, लेकिन कोई गोल करने में सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन


भारत के पास पहला गोल करने का मौका आया जब मनीषा के क्रॉस पास पर कप्तान जबमनी टुडु ने मौका बनाया। मगर नेपाल की रक्षापंक्ति उन्हें रोकने में कामयाब हो गई और भारतीय टीम गोल करने से वंचित रह गई। 30वें मिनट में भारत के पास एक बार फिर गोल करने का मौका आया जब जबमनी ने दाएं पट्टी से शॉर्ट फ्री किक लेकर रोजा को गोलपोस्ट के नजदीक पास दिया। मगर विंगर इस पर किक जमाने से चूकी और नेपाल के डिफेंस ने गेंद को डी से बाहर कर दिया। पहले हाफ में कोई टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ने दूसरे हाफ में अपने हमले तेज किए और भारतीय गोल पर खतरा बनाया। रेखा ने फिर अपना जल्वा दिखाया और गोल करके नेपाल को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने में जब 10 मिनट का समय बचा था तब मनीषा ने रेणु को अच्छा पास दिया, लेकिन रेणु की ऑफसाइड गिनी गई और भारत पर से दूसरे गोल का खतरा टला।


मैच खत्म होने में जब दो मिनट का समय बचा था तब रेखा ने भारतीय रक्षापंक्ति को भेदा और मैच में अपना दूसरा गोल किया। इस नतीजे से भारत का अगले दौर में प्रवेश करना मुश्किल में पड़ गया है। भारतीय महिला टीम को अपना अगला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ खेलना है और उम्मीद करना होगी कि पाकिस्तान को नेपाल के खिलाफ मैच में कम से कम एक अंक मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed