फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian super league 2019-20 matches rescheduled for six matces due to CAA protest north east

ISL 2019: छह मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, CAA के विरोध प्रदर्शनों की वजह से लिया गया फैसला

Sun, 29 Dec 2019 03:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Dec 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Indian super league 2019-20 matches rescheduled for six matces due to CAA protest north east
आईएसएल

भारत की फुटबॉल लीग 'आईएसएल' ने विभिन्न कारणों से 2019-20 सत्र के लिए छह मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन की वजह से आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) के कुछ मुकाबले जो नॉर्थईस्ट में होने वाले थे, उन्हें रोक दिया गया था। 

विज्ञापन


अब लीग की वेबसाइट के मुताबिक 12 दिसंबर को गुवाहाटी में नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और चेन्नइयिन एफसी का जो मैच नहीं खेला जा सका था उसे अब अब 25 फरवरी को इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


नार्थईस्ट यूनाइटेड के एक अन्य मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया है। जमशेदपुर एफसी के खिलाफ दो जनवरी को खेला जाने वाला मुकाबला अब 10 फरवरी को खेला जाएगा क्योंकि दो जनवरी से 22 जनवरी तक इस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने पहले जारी कार्यक्रम में सात फरवरी को खेले जाने वाले चेन्नइयिन एफसी एवं बेंगलुरु एफसी के मुकाबले को नौ फरवरी को कराने का फैसला किया है जबकि पहले नौ फरवरी को खेला जाने वाला नार्थईस्ट यूनाइटेड और केरल ब्लास्टर्स एफसी का मुकाबला अब सात फरवरी को खेला जाएगा। 

इसी तरह हैदराबाद और जमशेदपुर का मैच 12 की जगह 13 फरवरी जबकि एफसी गोवा और मुंबई सिटी के 13 फरवरी वाले मुकाबले को 12 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed