फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian super league 2018-19: Sixth defeat in the season for Delhi dynamos

ISL 2018-19: घर में भी हारी दिल्ली, मुंबई सिटी ने 4-2 से हराया

Tue, 04 Dec 2018 03:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
Indian super league 2018-19: Sixth defeat in the season for Delhi dynamos

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में दिल्ली डायनामोज को एक और हार का सामना करना पड़ा। इस तरह 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे चल रही दिल्ली की टीम को सोमवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी के हाथों 2-4 से हार मिली।

विज्ञापन


इस सीजन में मुंबई की यह पांचवीं जीत है। नौ मैचों से 17 अंक लेकर मुंबई की टीम तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के चार अंक हैं और वह फिसड्डी है। दिल्ली की यह इस सीजन की छठी हार है।
विज्ञापन


इस सीजन में मुंबई के हाथों दिल्ली की यह दूसरी हार है। अक्टूबर में अपने घर में मुंबई ने दिल्ली को 2-0 से हराया था। बीते नौ मैचों में जीत से महरूम दिल्ली ने तीसरे मिनट में मुंबई के शौवीक चक्रवर्ती के किए गए आत्मघाती गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोल में एड्रिया कोर्मोना, मार्कोस तेबार और लालियानजुआला चांग्ते की अहम भूमिका रही। चक्रवर्ती ने गोल बचाने के प्रयास में अपने ही पोस्ट में गेंद डाल दी। दिल्ली की टीम ने छठे, 17वें और 20वें मिनट में भी अच्छे मूव बनाए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।


12वें मिनट में मुंबई के एर्नाल्ड इसोको को यलो कार्ड मिला। जवाब में मुंबई के लिए 23वें मिनट में रफाएल बास्तोस ने अच्छा प्रयास किया, लेकिन दिल्ली के गोलकीपर अल्बीनो गोम्स ने उसे बेकार कर दिया। 29वें मिनट में दिल्ली के लिए चांग्ते और कार्मोना ने एक और मूव बनाया लेकिन कोर्मोना गेंद को सही दिशा नहीं दे सके। इस तरह दिल्ली को घर में सीजन की चौथी हार से रूबरू होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed