{"_id":"5cac93bbbdec224b9d4f7625","slug":"indian-football-team-to-play-in-kings-cup-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स कप में खेलेगी भारतीय फुटबाल टीम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
किंग्स कप में खेलेगी भारतीय फुटबाल टीम
Tue, 09 Apr 2019 06:14 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 09 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबाल टीम
भारतीय फुटबाल टीम जून में थाईलैंड में आमंत्रण किंग्स कप में भाग लेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच चांग एरेना, बुरिराम में खेले जाएंगे जिसकी क्षमता 36 हजार दर्शकों की है।
विज्ञापन
भारत और मेजबान थाईलैंड के अलावा वियतनाम और कुरासाओ भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। अप्रैल 2019 की फीफा रैकिंग के अनुसार भारत विश्व रैंकिंग में 101वें, थाईलैंड 114वें, वियतनाम 98वें और कुरासाओ 82वें स्थान पर है।
विज्ञापन
किंग्स कप फीफा से मंजूरी प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ए टूर्नामेंट है जिसका आयोजन 1968 से थाईलैंड फुटबाल संघ कर रहा है। भारत ने इससे पहले 1977 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दो मैच पांच जून को खेले जाएंगे जिसमें विजेता रहने वाली टीमें फाइनल में खेलेंगी। दो अन्य टीमें तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी।